{"_id":"6005e6768ebc3e340058ac6e","slug":"azam-khan-got-bail-in-three-other-cases-in-dungarpur-rampur-news-mbd3766182158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां को बड़ी राहत, डूंगरपुर प्रकरण के सभी मुकदमों में मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां को बड़ी राहत, डूंगरपुर प्रकरण के सभी मुकदमों में मिली जमानत
Tue, 19 Jan 2021 11:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
डूंगरपुर प्रकरण के तीन और मुकदमों में सांसद आजम खां को जमानत मिल गई है। इस प्रकरण के आठ मुकदमों में उनको पहले ही जमानत मिल चुकी है। इस तरह से डूंगरपुर मामले के सभी 11 मुकदमों में आजम खां को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां के समर्थकों के खिलाफ गंज थाने में 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों में आजम खां नामजद नहीं थे। विवेचना में पुलिस ने इन मुकदमों में उनका नाम शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने उनको आपराधिक षड्यंत्र (आईपीसी की धारा 120-बी) का आरोपी बनाया था। इस मामले के पांच मुकदमों में आजम खां को 13 दिसंबर को जमानत मिल गई थी। तीन मामलों में 16 जनवरी को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
इस प्रकरण के तीन मामलों में सोमवार को उनकी जमानत की अर्जी पर एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन तीन मामलों में भी उनकी जमानत मंजूर कर ली है।
रामपुर में आसरा कॉलोनी बसाने के दौरान कुछ लोगों के मकान ढहाने के मामले को डूंगरपुर प्रकरण के तौर पर दर्ज किया गया था। आरोप था कि लोगों के मकान ढहाने के दौरान कुछ के साथ लूटपाट हुई थी और धमकियां दी गई थीं।