फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan dismissed speculation of defection, saying he was not for sale.

Rampur News: दलबदल के कयास किए खारिज, आजम बोले- मैं बिकाऊ नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:22 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan dismissed speculation of defection, saying he was not for sale.
सपा नेता आजम खां के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचीं महिला समर्थक। स्रोत ः सोशल मीडिया
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने बसपा समेत दूसरे दलों में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, हम चरित्रवान लोग हैं। बिकाऊ नहीं हैं। यह हम पहले भी साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

आजम खां जेल से रिहा होने के एक दिन बाद बुधवार शाम अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान पर कहा कि टिकट तो हम अपनों को नहीं दिलवा पाए तो उनको क्या दिलाते। एसटी हसन हमारे बड़े भाई हैं।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि साल 2017 के बाद से लेकर अब तक यह बात भी सामने आ गई जो लोग अब तक मुझे नहीं जानते थे, वह भी जानने लगे। कहा कि उन्हें तो अभी यह भी सोचने का मौका नहीं मिला है हम क्या करें। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर कहा, अखिलेश बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं। मेरे जैसे छोटे आदमी के लिए कुछ कहा है तो उनका बड़प्पन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर कहा कि आग न लगाओ। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत पर कहा कि अभी उनसे बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed