फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan: Congressmen could not meet Tajin Fatma lodged Rampur jail, accused jail administration dictatorship

Azam Khan News: रामपुर जेल में बंद तजीन फात्मा से नहीं मिल सके कांग्रेसी, जेल प्रशासन पर तानाशाही का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 08:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

कोर्ट ने दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खां, अब्दुल्ला और डॉ. तजीन फात्मा को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई गई है। आजम खां सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई ओर तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। उनके समर्थन में अब कांग्रेस उतर आई है। 

विज्ञापन
Azam Khan: Congressmen could not meet Tajin Fatma lodged Rampur jail, accused jail administration dictatorship
सजा के बाद कोर्ट परिसर में आजम खां और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में रामपुर जेल में सजा काट रहीं सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेसी जिला कारागार पहुंचे। काफी इंतजार के बाद भी उनकी मुलाकात तजीन फात्मा से नहीं हो सकी।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जेल प्रशासन ने उनको मिलने की अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन का कहना है कि कांग्रेसी नियम विरुद्ध मिलना चाहते थे इसलिए अनुमति नहीं दी गई। कोर्ट ने दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खां, अब्दुल्ला और डॉ. तजीन फात्मा को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


आजम खां सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई ओर तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। उनके समर्थन में अब कांग्रेस उतर आई है। दो दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खुलकर बयानबाजी की थी, जिसके बाद स्थानीय कांग्रेसी भी उनके समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर के कांग्रेसियों का प्रतिनिधमंडल प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में जिला जेल में बंद पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मिलने पहुंचा, लेकिन कांग्रेसियों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। असलम मियां ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर वह मिलने पहुंचे थे।

जेल प्रशासन को लिखित रूप में पत्र देकर समय भी मांगा था लेकिन जेल प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी। कहा कि यह तानाशाही है। जेल प्रशासन नियम के खिलाफ काम कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, बरेली महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष नोमान खां, अकरम सुलतान, अब्दुल जब्बार खां मौजूद रहे।


जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. तजीन फात्मा से मिलने आया था। प्रतिनिधिमंडल में मानक से अधिक लोग शामिल थे। इसलिए मुलाकात नहीं करने दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed