फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan built longest bridge of UP to go Johar University, complaints kept coming...work went threats

Azam Khan: जौहर यूनिवर्सिटी जाने को आजम ने बनवाया यूपी का सबसे लंबा पुल, शिकायत होती रही..धमक से काम चलता गया

Wed, 01 Nov 2023 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां ने नगर विकास मंत्री रहते हुए करोड़ों रुपये की लागत से जौहर यूनिवर्सिटी तैयार करवाई। इसके बाद एकता तिराहे से जौहर विश्वविद्यालय तक प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर भी बनवाया। इसकी चर्चा सपा सरकार के दौरान लगातार हुई।

विज्ञापन
Azam Khan built longest bridge of UP to go Johar University, complaints kept coming...work went threats
रामपुर में सपा नेता आजम खां की जौहर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री रहे आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी जाने के लिए प्रदेश का सबसे लंबा पुल बनवाया था। यह पुल सिर्फ इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि यूनिवर्सिटी तक जाने के लिए इस पुल की कोई जरूरत ही नहीं थी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के रास्ते में न तो कोई ट्रैफिक था और न ही कोई रेलवे क्रॉसिंग न ही कोई नदी या अन्य बाधा। इसको लेकर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शिकायत भी की थी लेकिन फिर भी पुल बना। इस पुल से प्रतिदिन गुजरने वाला ट्रैफिक न के बराबर है।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां ने नगर विकास मंत्री रहते हुए करोड़ों रुपये की लागत से जौहर यूनिवर्सिटी खड़ी की। वहीं एकता तिराहे से जौहर विश्वविद्यालय तक प्रदेश का सबसे लंबा (पांच किलोमीटर) फ्लाईओवर भी बनवाया। पैराबोलिक (परवलयाकार) शेप में पिलर बनवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के निर्माण पर करीब 146 करोड़ रुपये का खर्च किए गए थे। इस पुल के निर्माण के दौरान यहां जमीन आवंटन को लेकर कई बार विवाद खड़े हुए थे। यह विवाद कोर्ट भी पहुंचा। इस मामले में कई बार शिकायत भी हुई कि सपा नेता ने अपने निजी फायदे के लिए इसका निर्माण कराया गया है।

साथ ही पुल के निर्माण में नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगा। साथ ही यह भी कहा गया था कि यह पुल ऐसे स्थान पर बना है, जहां न तो कोई रेलवे क्राॅसिंग है और न ही कोई नदी। इसको लेकर भी भाजपा नेता ने शिकायत की थी, लेकिन फिर भी पुल का निर्माण कार्य नहीं रुका और पुल बनकर तैयार हो गया।

 भूकंप रोधी तकनीक का हुआ है इस्तेमाल

एकता तिराहे से जौहर विश्वविद्यालय तक करीब डेढ़ अरब रुपये की लागत से भूकंप रोधी पुल बनवाया गया था। फ्लाईओवर के निर्माण में शासन द्वारा स्वीकृत नवीनतम भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल किया गया।



फ्लाईओवर निर्माण कराने वाली संस्था उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉर्पोरेशन के अभियंताओं के अनुसार जियोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार रामपुर जनपद भूकंप संभावित क्षेत्र के डेंजर जोन में आता है। भूकंपरोधी तकनीक के इस्तेमाल के बिना बने पुल और इमारतें 8.2 तीव्रता का भूकंप आने पर ढह जाते हैं, लेकिन यह फ्लाईओवर बड़े से बड़ा भूकंप को झेल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed