फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan and Barkat Ali convicted in fourth case of Dungarpur, sentence pronounced after some time

Azam Khan : डूंगरपुर के एक और मामले में आजम खां और बरकत अली दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

Thu, 30 May 2024 03:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 03:19 AM IST
सार

डूंगरपुर बस्ती केस के एक और मामले में सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। आजम खां इन दिनों जेल में बंद हैं। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के मामले में 12 लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आजम खां को आरोपी बनाया गया है। सजा आज सुनाई जानी है। 

विज्ञापन
Azam Khan and Barkat Ali convicted in fourth case of Dungarpur, sentence pronounced after some time
आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस के एक और मामले में सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने फिर झटका दिया है। बुधवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया है। सजा आज सुनाई जाएगी।

विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में अलग- अलग 12 मुकदमे दर्ज कराए थे।

विज्ञापन


इसमें से तीन मुकदमों में फैसला आ चुका है। दो मामलों में सपा नेता बरी हो चुके हैं, जबकि एक मामले में सपा नेता को सात साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। सपा नेता फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने आजम खां व ठेकेदार को दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में सपा नेता आजम खां व ठेकेदार बरकत अली को कल सजा सुनाएगा। 

क्या है मामला

डूंगरपुर निवासी अबरार हुसैन ने गंज थाने में 13 अगस्त 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसमें आरोप लगाया था कि तत्कालीन सीओ आले हसन, दरोगा फिरोज खां, ठेकेदार बरकत अली, सीएंडडीएस के जेई परवेज आलम ने छह दिसंबर 16 की सुबह बस्ती में पहुंचे और उनसे मकान खाली करने को कहा।

आरोप है कि दरोगा फिरोज ने फायर भी किया। साथ ही उसकी वाशिंग मशीन, सोना,चांदी व पांच हजार रुपये लूटकर ले गए। विवेचना के दौरान सपा नेता आजम खां का भी नाम शामिल किया गया था। इस मुकदमे में जानलेवा हमला और डकैती के भी आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed