{"_id":"0bc52e56add3249ecf353c4504661ac1","slug":"azam-khan-addresedd-peaple-in-rampur-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत में सभी समस्याओं का हल : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत में सभी समस्याओं का हल : आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। कोई कहता है कि पाकिस्तान चले जाओ, तो कोई हमारी दाऊद से तुलना करता है। समस्याओं का हल मोहब्बत में है। जरूरत इस बात की है कि हम दूसरों के तेल के कुओं को न लूटें, उनके यूरेनियम और प्लेटिनम पर नजर न डालें।
मुसलमानों की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका रही है। जालियांवाला बाग में अंग्रेजों की गोली से जो लोग शहीद हुए उसमें 40 फीसदी लोग हमारे थे। उन सभी शहीदों के नाम वहां की दीवारों पर लिखा है। नगर विकास मंत्री आजम खां बृहस्पतिवार को मो. अली जौहर यूनिवर्सिटी में जौहर-डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मैंने कर्नल अजीत सिंह की बात का उल्लेख किया कि कारगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तान की फौज के साथ मुकाबला करने वाले हमारे फौजी मुसलमान थे तो पूरे देश में बवाल मच गया। मेरा तो यहां तक कहना है कि सरहद की रखवाली हमारे जिम्मे सौंप दो। शरीर में जब तक खून का आखिरी कतरा रहेगा देश के लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बराक ओबामा मुसलमान हैं। उनका पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा है। उनके नाम से हुसैन शब्द क्यों गायब हो गया? इसका जवाब है किसी के पास। उन्होंने कहा कि एक सज्जन हैं जो मेरी तुलना दाऊद से करते हैं। कोई कहता है कि पाकिस्तान चले जाओ।
मैंने तो बच्चियों की तालीम के लिए स्कूल खोला है, यूनिवर्सिटी बनवाई है। इसे लेकर कहां जाऊं? हम शमां रोशन करते हैं तो वो बस्ती जलाते हैं। नफरत किसी भी समस्या का हल नहीं है। जरूरत है जियो और जीने दो के सिद्धांत पर अमल करने की।