फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam has been in jail for 23 months, with nearly a hundred cases registered against him.

Rampur News: 23 महीने से जेल में बंद हैं आजम, करीब साै केस है दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Azam has been in jail for 23 months, with nearly a hundred cases registered against him.
रामपुर। सीतापुर की जेल में आजम खां 23 माह से बंद हैं। इस दौरान वह कभी भी रामपुर की कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस दौरान वह कभी भी रामपुर कोर्ट में नहीं पहुंचे। उन पर 104 मामले दर्ज थे, जिनमें 12 में फैसला सुनाया जा चुका है। इनमें पांच में सजा और सात में बरी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में 59 मामले सेशन कोर्ट, जबकि 19 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में सपा नेता आजम खां पर 104 मामले दर्ज हुए थे। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां 18 अक्तूबर 2023 को जेल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम भी गए थे। आठ माह बाद पत्नी तजीन फात्मा और 17 माह बाद बेटा अब्दुल्ला आजम जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे। पिछले दिनों सपा नेता आजम खां को 23 माह बाद हाईकोर्ट से राहत मिली है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर पुलिस ने रिकॉर्ड रूम से जुड़े शत्रु संपत्ति के मामले में पुलिस ने तीन धाराओं को बढ़ा दिया, जिसका कोर्ट ने संज्ञान ले लिया था और 20 अक्तूबर को मामले में सुनवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि जो धाराएं बढ़ाई गईं हैं, उनके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। इसलिए इन धाराओं में वारंट न बनाए जाएं। इसके बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सपा नेता आजम खां को एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया है।
000
एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में होंगे पेश
शत्रु संपत्ति के मामले में सपा नेता आजम खां कोर्ट में एक अक्तूबर को पेश होंगे। यहां बताते चलें कि इस मामले में कोर्ट ने उनको तलब किया है।
000
पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले की 29 और डूंरगरपुर में 26 को सुनवाई
सपा नेता आजम खां के पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 29 सितंबर को होगी। वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।

000
आजम खां की रिहाई से पहले पुलिस मुस्तैद, एलआईयू सक्रिय

सपा नेता आजम खां की रिहाई की खबर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रामपुर पहुंचने के दौरान पुलिस के भी कड़े बन्दोबस्त रहेंगे। एलआईयू देर रात तक आजम खां के घर और उनके करीबियों में नजर बनाए रहीं। एसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को चौकस रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed