फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam flexi in bjp hording

भाजपा के होर्डिंग पर लगाई आजम की फ्लैक्सी,भाजपाइयों का हंगामा

Fri, 11 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
azam flexi in bjp hording
भाजपा की होर्डिंग पर आजम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सपा सरकार विरोधी एक होर्डिंग पर कुछ सपा के लोगों ने जौहर यूनिवर्सिटी में होने वाले स्वास्थ्य शिविर जिसमें कैबिनेट मंत्री आजम खां की फोटो छपी थी वह फ्लैक्‍सी लगा दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भड़क उठे। उन्होंने एलआईसी चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया और सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि भाजपा के होर्डिंग को जानबूझकर शहर से गायब कराया जा रहा है। 

सिविल लाइंस स्थित एलआईसी चौराहे पर एक निजी भूमि पर भाजपा का होर्डिंग लगा है, इस होर्डिंग पर प्रदेश की सपा सरकार विरोधी स्लोगन लिखे हुए हैं। आरोप है कि सपाइयों ने इस होर्डिंग के ऊपर जौहर यूनिविर्सिटी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की फ्लैक्‍सी लगा दी जिसमें कैबिनेट मंत्री आजम खां की फोटो लगी है। नीचे से होर्डिंग फटी हुई भी थी। इसको लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी भी पहुंच गए।  कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और सपा विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि सपा के कुछ लोग ऐसी हरकतें करते शहर का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं। आरोप है कि नगर पालिका भी लगातार शहर में लगे भाजपा के होर्डिंग को चुन चुनकर उतरवा रही है, जबकि सपा के होर्डिंग नहीं उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, राजीव मांगलिक, प्रेमशंकर पांडे, दिलीप सक्सेना, भारतभूषण गुप्ता, राकेश मिश्रा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अशोक विश्नोई, मोहन लोधी, दिलीप लोधी, छत्रपाल यादव, अवधेश शर्मा, राजू शर्मा, रवि गंगवार, अनुज सक्सेना, पवन पाठक देवेंद्र सैनी आदि रहे। उधर, कोतवाल ने बताया भाजपा और सपा दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed