{"_id":"65f349eef00ab4a32f02f756","slug":"azam-connected-to-jail-through-video-conferencing-rampur-news-c-282-1-rmp1006-118096-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जेल से जुड़े आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जेल से जुड़े आजम
Fri, 15 Mar 2024 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। डूंगरपुर बस्ती के एक मामले में इंसपेक्टर ने गवाही दी। जिरह के लिए 15 मार्च की तारीख तय की गई है।
गंज थाने में 2019 में दर्ज डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के कई मामले दर्ज हुए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। बृहस्पतिवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह निरीक्षक रामवीर सिंह कोर्ट में पेश हुए,जहां पर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जिरह के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सपा नेता आजम खां से जुड़े तीस मामलों में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।