फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam and Tazeen's BP increased in jail, checkup

Rampur News: आजम और तजीन का जेल में बढ़ा बीपी, किया गया चेकअप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Azam and Tazeen's BP increased in jail, checkup
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा का जेल में बीपी बढ़ गया है, जिस पर डाॅक्टरों ने उनका चेकअप किया। बाद में डाॅक्टर की सलाह पर दवा भी दी गई। जेल में शुक्रवार को भी उनसे मिलने कोई नहीं पहुंचा। हालांकि, उनके बड़े बेटे अदीब आजम ने मुलाकात के लिए पर्ची लगाई जरूर थी, लेकिन उनकी भी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा, बेटे अब्दुल्ला आजम खां दोषी करार दिए गए हैं। उनको कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद वह जिला कारागार में बंद हैं। आजम व अब्दुल्ला एक साथ बैरक में हैं, जबकि डॉ. तजीन फात्मा महिला बैरक में है। अलग-थलग पड़ी तजीन फात्मा और आजम खां का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान उनका बीपी बढ़ा हुआ निकला, जिस पर डाॅक्टर ने उन्हें दवा भी दी। शुक्रवार को भी यहां उनसे मिलने कोई नहीं पहुंचा। हालांकि, आजम के बड़े बेटे अदीब आजम ने मुलाकात करने के लिए पर्ची लगाई थी, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। शुक्रवार को भी आजम व अब्दुल्ला अपनी बैरक से बाहर निकलकर नहीं आए हैं। वह बैरक में ही आराम करते रहे। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। जांच के बाद दवा भी दे दी गई है। बताया कि अदीब आजम की पर्ची लगी थी, लेकिन वह पर्ची लगाने के बाद मिलने नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article