फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm went to house of guddu masod and met family members

मंगलवार रात रामपुर पहुंचे आजम, करीबी गुड्डू मसूद के घर जाकर मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
azajm went to house of guddu masod and  met family members
रामपुर। सपा नेता आजम खां मंगलवार की रात रामपुर पहुंच गए। इसके बाद वे मंगलवार की शाम जेल से रिहा हुए गुड्डू मसूद से मिलने उनके घर भी पहुंचे।
विज्ञापन

करीब सवा दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खां लगातार अपने करीबी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिल रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव से दूरी बनाए हुए हैं। आजम-अखिलेश के बीच की ये दूरी इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि दोनों ही एक दूसरे से किसी भी प्रकार की नाराजगी से इनकार कर रहे हैं लेकिन, दोनों नेता एक साथ करीब भी नजर नहीं आ रहे हैं। आजम खां लखनऊ गए और विधानसभा सदस्य पद की शपथ लेकर वापस आ गए। लखनऊ में भी आजम खां और अखिलेश के बीच की दूरी नजर आई। इसके बाद मंगलवार की रात आजम खां रामपुर आ गए और एक बार फिर अपने करीबियों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आजम खां मंगलवार की रात में ही अपने करीबी गुड्डू मसूद से मिलने उनके घर पहुंचे। इससे पहले रविवार को भी आजम खां ने जेल में गुड्डू मसूद से मुलाकात की थी। गुड्डू मसूद शत्रु संपत्ति को लेकर दर्ज मामले में आरोपी हैं। वह 26 अगस्त 2020 से वह जेल में बंद थे और मंगलवार को जेल से रिहा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed