फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm told about bjp

सत्ता हासिल करने को कोई भी पाप कर सकती है भाजपा 

Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
azajm told about bjp
रामपुर में गुरूवार को कशीराम पहाड़ी गेट कालोनी मेंआसरा योजना के आवास वितरण करते नगर विकस मंत्री मुहम्मद आजम खां।

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मध्यप्रदेश एनकाउंटर को लेकर भाजपा और आरएसएस पर शब्दों के तीर छोड़े। हिटलर और यहूदियों की मिसाल दी। बोले-सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा कोई भी पाप कर सकती है।  भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज का दिन समाजवादियों के लिए अहम दिन है। क्योंकि वजीरे आला ने आज रथयात्रा की शुरुआत की है। उनका मकसद लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना है। 

नगर विकास मंत्री ने आसरा आवासों के आवंटन पत्र वितरण  कार्यक्रम में संबोधन में कहा कि सत्ता हासिल करने और सत्ता पर बने रहने के लिए लोग जिस तरह का पाप कर सकते हैं वह सबके सामने है। मध्यप्रदेश एनकाउंटर को लेकर भाजपा पर तंज कसा। बोले, मुल्क में किसी को रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा और आरसएस की यही विचारधारा है। मिसाल दी और बोले, देश को सोचना चाहिए कि यहूदियों का कत्ल करने वाला इतिहास के पन्नों में किस नाम से याद किया जाता है।
विज्ञापन


हिटलर के  इस अमल को बहुत मशहूर किया गया। लेकिन हिटलर दुनिया की छोटी से आबादी को  खत्म नहीं कर सका। बल्कि, इस्राइल और यहूदियों का अमेरिका जैसे कई मुल्कों पर कब्जा है। क्योंकि यहूदी तालीम में पीछे नहीं है। इसलिए तुम भी तालीम हासिल करो। सवाल किया- सत्ता हासिल करने के लिए क्या इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती है। यूपी और पंजाब का चुनाव आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ चीजों में फायदा हुआ है। भाजपा और आरएसस की विचारधारा को बहुत ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि- कमजोरों जीने का रास्ता तलाशो। बेहतर तालीम हासिल करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed