{"_id":"5e6bd5958ebc3ea7eb3858cf","slug":"azajm-s-vedio-conferncing-rampur-news-mbd343064635","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी, अब सुनवाई 27 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी, अब सुनवाई 27 मार्च को
Sat, 14 Mar 2020 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी को धमकाने और आचार संहिता के दो मुकदमों में सांसद आजम खां की वीडियो कांफ्रेंसिंग से शुक्रवार को पेशी हुई। दोनों मामलों में अब 27 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी आरिफ रजा खां ने सपा सांसद आजम खां समेत कई लोगों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा गंज थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जबकि दूसरा मामला शहजादनगर क्षेत्र का है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में सांसद ने असंवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए अशोभनीय टिप्पणी की थी।जिस पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले में भी चार्जशीट दाखिल कर दी है।दोनों ही मामलों में अदालत में सुनवाई चल रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राम औतार सैनी ने बताया कि दोनों मुकदमों में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सांसद की पेशी कराई गई। अब दोनों मामलों में 27 मार्च को सुनवाई होगी।