{"_id":"575f03724f1c1be12c11b664","slug":"azajm-know-about-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास एवं कानून-व्यवस्था पर आजम ने कसे अफसरों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास एवं कानून-व्यवस्था पर आजम ने कसे अफसरों के पेच
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
विकास एवं कानून-व्यवस्था पर आजम ने कसे अफसरों के पेच
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को अफसरों को कसा। रामपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों की सुस्त गति पर नाराजगी जाहिर की। कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट सहित गांधी समाधि, झील निर्माण का कार्य तेज गति से पूरा कराने के निर्देश दिये।
रामपुर के साथ ही बैठक में मौजूद डीएम और एसएसपी मुरादाबाद तथा डीआईजी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी। अधिकारियों को नसीहत दी कि किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को अचानक अफसरों को तलब कर लिया। विकास भवन में आनन-फानन में बुलाई गई बैठक में नगर विकास मंत्री ने विकास कार्यों में बरती जा रही सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कई परियोजनाओं पर काम को फटाफट निपटाने के निर्देश दिए। कूड़े से बिजली बनने के प्लांट में देरी पर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि जल्द से जल्द इस प्लांट को चालू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसरों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की सुस्ती नहीं बरती जाए। गांधी समाधि, झील सहित चल रही अन्य विकास परियोजनाओं का निर्माण भी तेजी से कराने के आदेश जारी किए। उन्होंने इस दौरान कई अफसरों को निशाने पर भी ले लिया।
विज्ञापन
शहर के विकास में बरती जाने वाली करीब 45 मिनट तक चली मीटिंग में जिले की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। आजम ने कानून व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने पर जोर दिया। कहा कि अपराधियों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी राजीव रौतेला के साथ ही पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, प्रभारी कमिश्नर जुहेर बिन सगीर, डीआईजी ओमकार सिंह, एसएसपी मुरादाबाद नितिन तिवारी, सीडीओ अमित किशोर मौजूद रहे।