फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm kha issue

आजम खां से जुड़े 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
azajm kha issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलों को विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजा गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विशेष संदेशवाहक को भेजा है। आजम खां द्वारा चार्जशीट की नकलें प्राप्त करने के बाद इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आजम खां से जुड़े मामलों में कोर्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। इस क्रम में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा एक विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल भेजा गया है। जो कि आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकल लेकर सीतापुर जेल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

इन मामलों में आठ मामले शहर कोतवाली में और एक-एक मामला अजीमनगर, मिलक, स्वार और गंज कोतवाली में दर्ज हुआ था। इन मामलों में आजम खां को चार्जशीट की नकलें प्राप्त न होने के कारण कोर्ट में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष संदेशवाहक द्वारा आजम खां को इन 12 मामलों की चार्जशीट की नकलें प्राप्त कराने के बाद कोर्ट में इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कोर्ट द्वारा 19 मामलों की चार्जशीट की नकलें विशेष संदेशवाहक द्वारा सीतापुर जेल भेजकर आजम खां को रिसीव कराई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed