{"_id":"68fbe8e782b23eb71601f75d","slug":"ayushman-cards-should-be-made-for-small-farmers-too-hanif-warsi-rampur-news-c-282-1-rmp1026-156422-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे किसानों के भी बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड : हनीफ वारसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे किसानों के भी बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड : हनीफ वारसी
विज्ञापन
भोट। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने क्षेत्र की जर्जर संपर्क सड़कों और सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने के मुद्दे को उठाते हुए आगामी 27 अक्टूबर को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन की घोषणा की है। संगठन ने दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने और कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग भी रखी।
शुक्रवार को सनकरा गांव के साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सनकरा गांव को पेमपुर और अशोकरपुर पट्टी से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग सालों से जर्जर हालात में है और किसानों को राजनीति की भेंट नहीं चढ़ाया जाना चाहिए।
वारसी ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों को धान का सरकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। साथ ही किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुराद खान, रिजवान अली, महावीर, श्याम मोहन पांडेय, जाकिर अली वारसी सहित क्षेत्र के अनेक किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
-- -- -- -- -- -