फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   auto driver died in accident

डंपर की चपेट में आकर ऑटो पलटा, किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
auto driver died in accident
स्वार। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर बुधवार रात एक डंपर की चपेट में आकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे ऑटो चालक के बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरा गांव निवासी चंद्रपाल ऑटो चालक है। वह बुधवार की रात्रि लगभग नौ बजे अपने ऑटो से स्वार में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। ऑटो में उसका 13 वर्षीय बेटा अभय, उसकी 11 वर्षीय बेटी पूजा और थाना अजीमनगर के हरदासपुर कोठरा निवासी इंद्र सिंह पुत्र उत्तम सिंह भी सवार थे। बताते हैं कि गांव से लगभग 200 मीटर दूर ही स्वार की दिशा से आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को स्वार सीएचसी ले जाया गया जहां चंद्रपाल के बेटे अभय को मृत घोषित कर दिया गया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने अभय के शव को कब्जे में ले लिया है। समाचार भेजे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed