फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aurved fortnight from 23 october

आयुर्वेद पखवाड़ा के तहत भाषण प्रतियोगिता 11 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की जयंती 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी।इस उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में आयुर्वेद पखवाड़ा मनाया जा रहा है।वहीं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्तूूबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
aurved fortnight from 23 october

विस्तार

रामपुर। आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की जयंती 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में आयुर्वेद पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके बाद विजयी प्रतिभागियों को मंडल व राज्य स्तर पर हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. पुष्पेद्र सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में 13 राजकीय आयुर्वेदिक एवं छह यूनानी चिकित्सालय हैं। इनके प्रयास से 12 सितंबर से 23 अक्तूबर तक हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम को अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त सरकारी, वित्त पोषित एवं निजी इंटर कॉलेजों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। भाषण का विषय मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता रखा गया है और प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें हर कॉलेज से कक्षा 9 से 12 तक के केवल तीन छात्र छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दो प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। प्रथम स्थान पर आने वाले को 5100, द्वितीय स्थान पाने वाले को 2100, तृतीय को 1100 तथा दो सांत्वना पुरस्कार 501, 501 रुपये दिये जाएंगे। 17 अक्तूबर को जनपद स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता मंडल स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100, तृतीय 2100 व दो सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपये के हैं। वहीं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्तूूबर को किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51000, द्वितीय 21000, तृतीय 11000 व दो सांत्वना पुरस्कार 5100 रुपये के होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed