फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aulkh car batti out

औलख ने उतारी बत्ती, अफसरों का मोह बरकरार

Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
aulkh car batti out
लखनऊ में अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव औलख अपनी कार से लालबत्ती उतारते हुए

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए नेता और अफसरों के वाहनों से लाल-नीली बत्तियों को हटाने के फरमान का असर कम से कम नेताओं पर तो िदखने लगा है। िजले से मंत्री बलदेव औलख ने लखनऊ में अपने वाहन से लाल बत्ती खुद उतार दी। रामपुर के अफसर  औपचािरक आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
 
 कहीं पर लाल व नीली बत्ती को उतार दिया गया तो कहीं अफसरों का अभी भी नीली बत्ती से मोह भंग नहीं हुआ। कई अफसर दिन भर नीली बत्ती लगाकर घूमते हुए नजर आए तो कुछ सीएम के आदेशों कीधज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। यह तस्वीर थी शुक्रवार को वीआईपी कल्चर के खत्म करने के आदेश के पहले दिन की।       
विज्ञापन


देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई से वीआईपी कल्चर खत्म करने का निर्देश दिया है,लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार से ही वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए नीली, लाल व पीली बत्ती को प्रतिबंधित कर दिया। इस आदेश की जानकारी होने के बाद भी सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई। शुक्रवार को कई अफसरों ने तो आदेश की जानकारी होने के बाद नीली बत्ती उतार ली, लेकिन कई अफसर नीली बत्ती का मोह नहीं छोड़ सके। प्रभारी डीएम की गाड़ी पर नीली बत्ती चमकती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी पर भी नीली बत्ती लगी हुई देखी गई। इसके अलावा एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही सीडीओ की गाड़ी पर भी नीली बत्ती लगी हुई देखी गई। यहां तक की एसपी की गाड़ी पर भी नीली बत्ती नजर आई। कुछ अफसरों ने हालांकि दोपहर बाद नीली बत्ती उतार ली। एडीएम प्रशासन उमेश मंगला ने अपनी गाड़ी की बत्ती पहले ही उतार ली। हालांकि शाम होते-होते कई अफसरों ने नीली बत्ती उतार ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed