फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Attention of other centres: This is not a programme, I have just heard that Akhilesh is coming to meet me: Azam

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : कोई कार्यक्रम तो यह नहीं, बस सुना है अखिलेश मुझसे मिले आ रहे हैं : आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attention of other centres: This is not a programme, I have just heard that Akhilesh is coming to meet me: Azam
रामपुर। अखिलेश यादव के रामपुर आगमन से पहले आजम खां ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के आने का कोई कार्यक्रम तो नहीं है, लेकिन सुना है कि वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। कहा कि यह आप सभी का प्यार है कि एक मुर्गी चोर से मिलने आ अखिलेश रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा घर कोई खरीद ले क्योंकि उनको 34 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना है।सपा मुखिया बुधवार को रामपुर आ रहे हैं। इससे पहले सपा नेता आजम खां ने बुधवार की शाम को एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि सुना है कि अखिलेश यादव आ रहे हैं। वह मुझसे से ही मिलने आ रहे हैं। वह सिर्फ मुझसे ही मिलेंगे और किसी से नहीं। सपा नेता ने कहा कि अखिलेश समेत अन्य समर्थक आ रहे हैं तो यह उन सबका बड़पन्न है कि वह एक बकरी व मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं। उनको एक ही मुकदमे में 21 साल की सजा हुई। 34 लाख रुपये का जुर्माना भरना है। उन पर 104 मुकदमे हैं। एक मुर्गी चोर व बकरी चोर कितना जुर्माना दे सकेगा। इसलिए मीडिया के माध्यम से यह कहना चाहूंगा कि मेरा घर कोई खरीद ले, ताकि जुर्माना भरा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उनके यहां न आने के सवाल पर कहा कि वह उनको नहीं जानते। यह मेरी बड़ी बदनसीबी कि वह इतने बड़े आलिम को नहीं जानते। मैं उनको जानता ही नहीं हूं। उनकी बात हमारे सामने न करें। इससे पहले आजम से मिलने के लिए कई समर्थक यहां पहुंचे। यहां दिन भर समर्थकों के आने का सिलसिला जारी रहा। सपा नेत्री सुमैया राणा ने भी मुलाकात की। इस दौरान अन्य समर्थक भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन

------------
तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
रामपुर। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन को लेकर मंगलवार को प्रशासन दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सपा मुखिया बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रामपुर पहुंचेंगे। वह सीधे सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए पहुंचेंगे। यहां वह करीब एक घंटे तक सपा नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। आजम खां के करीबियों की मानें तो घंटे भर की मुलाकात के दौरान दोनों ही नेता आपस में आपसी गिले शिकवे दूर करेंगे। अखिलेश आजम की सेहत का हाल जान भी जानेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर सपाइयों के साथ ही प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं। प्रशासन की ओर से तीन मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही सीओ को भी सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
-----------------
रामपुर में अखिलेश से मिलेंगे सपाई, दफ्तर प्रकरण पर होगी चर्चा
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बुधवार को रामपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर जिला कार्यालय विवाद पर उनके साथ चर्चा करेंगे। सपा को कार्यालय खाली करने के लिए प्रशासन ने चार दिनों की मोहलत दी ही हुई है जिसे लेकर सपाइयों में गहरा अंसतोष है। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के अनुसार पार्टी कार्यालय विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को रामपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूरी जानकारी साझा की जाएगी और उनके निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रामपुर में जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के अलावा जिला महासचिव, कोषाध्यक्ष, महिला सभा की अध्यक्ष और युवा प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी भी जाएंगे जो सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधा रिपोर्ट करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed