{"_id":"6aa6f09f3db50cb2f0089604","slug":"attempted-rape-of-7-year-old-girl-accused-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1027-180014-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के अनुसार, सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जंगल की ओर भाग रहे आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गांव पहुंचकर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।