{"_id":"6a1de9d9206e5fdceb0e467f","slug":"attempted-kidnapping-of-a-girl-assault-and-molestation-on-resistance-rampur-news-c-282-1-smbd1025-172315-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर मारपीट और छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर मारपीट और छेड़खानी
Tue, 02 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात घर के बाहर मौसी के साथ टहल रही एक युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित युवती के अनुसार रात करीब नौ बजे वह अपनी मौसी के साथ सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान मुराद नामक युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर आया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए अपहरण का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और मुराद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।