{"_id":"6a4eb0b4e04d924aa8034a1c","slug":"attempt-to-defraud-traders-by-using-a-photo-of-the-kotwali-police-station-on-whatsapp-rampur-news-c-282-1-smbd1025-175046-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: व्हाट्सएप पर कोतवाली की तस्वीर लगा व्यापारियों से ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: व्हाट्सएप पर कोतवाली की तस्वीर लगा व्यापारियों से ठगी का प्रयास
Thu, 09 Jul 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में साइबर ठगों ने कोतवाली पुलिस का नाम लेकर व्यापारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप पर कोतवाली गेट की डीपी लगाकर चार व्यापारियों से माल और नकदी लेने का प्रयास किया गया। व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, नगराध्यक्ष सुदर्शन मदान और महामंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार छह जुलाई को एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप पर कोतवाली गेट की डीपी लगाकर स्वयं को कोतवाली बिलासपुर का संतोष कुमार बताया।
उसने नगर महामंत्री व प्लाई व्यापारी राजीव अग्रवाल, कोतवाली के सामने रेता-बजरी कारोबारी नवीन अग्रवाल, प्लाई व्यापारी अमित अग्रवाल और दुष्यंत अग्रवाल को फोन किया। आरोपी ने झांसा देकर माल और नगदी के नाम पर ठगी करने का प्रयास किया। व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने व्हाट्सएप डीपी पर कोतवाली बिलासपुर की तस्वीर लगा रखी है। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध फोन कॉल से सतर्क रहें। यदि ऐसा कोई कॉल आए तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को दें। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।