{"_id":"589a217d4f1c1b905237993f","slug":"attack-onteacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर पर ताना तमंचा, दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर पर ताना तमंचा, दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के टांडा क्षेत्र के ईश्वरपुर स्कूल में प्रधान पुत्र द्वारा धमकाए जाने के बाद दहशतजदा शिक्षक व शिक्षिका जिला मुख्यालय पर शिकायत करने पहुंचे। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी पोस्टर लगाने का विरोध करने पर एक शिक्षिका पर हमला बोल दिया गया। प्रधान के बेटे ने स्कूल में शिक्षिका पर तमंचा तान दिया और फिर दौड़ा लिया। मामले की सूचना मिलते ही शिक्षक संघ भी एक्टिव हो गया। बाद में प्रधान पुत्र के खिलाफ टांडा थाना में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला टांडा क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव का है। ईश्वरपुर के प्राथमिक स्कूल में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रीता का आरोप है कि प्रधान का बेटा स्कूल में एक पार्टी का पोस्टर लगा रहा था, जिस पर उसने मना किया। इस पर प्रधान पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया और फिर विरोध करने पर उस पर तमंचा तान दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने उसे दौड़ा लिया।मामले की जानकारी शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ दोनों ही एक्टिव हो गए और शिक्षिका की ओर से टांडा थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षिका का कहना है कि प्रधान पुत्र उसे जान से मारना चाहता था वह किसी तरह बचकर भाग निकली। उसने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इसको लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री आनंद गुप्ता के साथ ही जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.राजवीर सिंह, महामंत्री कमर इस्हाक, रवेंद्र सिंह, संजय कुमार, मुस्तफा अली आदि मौजूद रहे। संघ ने साफ किया है कि आरोपी प्रधान पुत्र को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शिक्षक संघ चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेगा। इसको लेकर शिष्टमंडल ने डीएम-एसपी से भी मुलाकात करने का फैसला लिया ह