फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on revenue team

खनन माफिया ने राजस्व टीम पर किया हमला, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
attack on revenue team
रामपुर। खनन माफिया ने एक बार फिर सरकारी मशीनरी को अपना निशाना बनाया है। अवैध खनन रोकने के लिए निकली राजस्व टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान राजस्व अफसरों के साथ लूटपाट व फायरिंग की गई। राजस्व टीम पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बाद में देर शाम इस मामले की तहरीर गंज थाने में दी गई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संजय कुमार व शिव प्रकाश के नेतृत्व में राजस्व टीम शनिवार को जौहर की पुलिया से बगी गांव की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने खनन से भरी एक गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान नायब तहसीलदार बचने का प्रयास करते हुए आगे निकल गए, तो खनन माफिया ने उनका पीछा किया और गाड़ी पर फायरिंग की। आरोप यह भी है कि इस दौरान टीम के साथ मारपीट और लूटपाट भी की गई। किसी तरह बचकर टीम वापस लौटी, तो मामले की जानकारी अफसरों को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले में नायब तहसीलदार संजय कुमार की ओर से गंज थाने में तहरीर दी गई है। गंज कोतवाल रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। दूसरी ओर एसडीएम सदर मनीष कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed