फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on bajrang dal leader

पशु तस्करों का बजरंग दल नेता के घर हमला, फायरिंग

Thu, 23 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
attack on bajrang dal leader
मिलक में कोतवाल से भिड़ते हिंदू संगठन से जुड़े लोग।

विज्ञापन
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। थाने से छूटे आरोपियों ने शिकायतकर्ता बजरंग दल नेता के घर पर धावा बोल दिया और जमकर फायरिंग की। इस हमले में हालांकि कोई घायल तो नहीं हुआ,लेकिन बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घिराव कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व कोतवाल के बीच जमकर झड़ुप हुई। कोतवाल के अड़ियल रवैये से कार्यकर्ताओं में गु्ससा है। पुलिस ने बाद में फायरिंग करने के मामले में भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोतवाली क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव के जंगल से 20जून को हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने प्रतिबंधित पशुओं को ले जा रहे दो लोगों को  धर दबोचा था। पकड़े गए लोगों  को कुछ लोगों ने मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में धनेली उतरी गांव निवासी रवि शर्मा ने आजम और इकराम निवासी खाता नगरिया के खिलाफ पशु क्रूरता तथा गौ वध एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पकड़े गए  दोनों आरोपियों को कोतवाली से रिहा कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि  रिहा हुए आरोपी अपने साथियों के साथ  बुधवार को धनेली उत्तरी गांव निवासी एवं बजरंग दल के नगर संयोजक रवि शर्मा के पर पहुंच गए और घर में घुसकर तोड़-फोड की। आरोप है कि आरोपी लोगों ने फायरिंग की और  तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। आरोप है कि उसके पिता को धमकाया भी गया। मामले की जानकारी होने और आरोपियों की रिहा करने पर हिंदू संगठन के लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए हिंदू संगठनों के नेता कोतवाल जयराज सिंह के आफिस में घुस गए और उनको घेर लिया। आरोप-प्रत्यारोप होने पर कोतवाल और हिंदू संगठनों के नेताओं में जमकर झड़प हो गई। कोतवाल का कहना था कि सात साल से कम सजा वाले मुकदमे में गिरफ्तारी नहीं हो सकती। इसलिए आरोपियों को छोड़ा गया। घंटे भर कोतवाल अपने  आफिस में ही घिरे रहे। मामला तूल पकडने पर कोतवाल ने  रवि शर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। तब गुस्साए नेता वापस लौट गए। प्रांत सह संयोजक बजरंग दल के भारत सिंह, यादव,विहिप के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, विहिप के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा,. यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, जिला संयोजक बजरंग दल भुपेंद्र मिश्रा, जिला गौ रक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, प्रताप सक्सेना, सर्वेश गंगवार, कपिल कोरी, अमृत गौड़, घनश्याम गोस्वामी,विनोद पटेल आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed