{"_id":"62f7edbd0412865d510b7d75","slug":"attack-on-arto-team-swar-news-mbd4377675125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन दल को फर्जी समझ कर एआरटीओ को घेरा, कांस्टेबल से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन दल को फर्जी समझ कर एआरटीओ को घेरा, कांस्टेबल से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। एआरटीओ प्रवर्तन दल को ओवरलोड डंपर रोकना भारी पड़ गया। फर्जी एआरटीओ समझ कर चालक और ग्रामीण एआरटीओ पर लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। इस दौरान हमराही कांस्टेबल को धक्का-मुक्की कर नीचे गिरा दिया। बदहवास प्रवर्तन दल ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। एआरटीओ प्रवर्तन ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।
शनिवार को अपरान्ह लगभग 3 बजे एआरटीओ प्रवर्तन रंजीत सिंह अपने मातहत और कांस्टेबलों के साथ टांडा से वाया मसवासी होकर स्वार की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि मुंशीगंज-स्वार के बीच रास्ते मे एक डंपर को चेकिंग के लिए हमराही कांस्टेबल वीके वाजपेयी द्वारा रुकवाया गया। कांस्टेबल ने चालक से धर्मकांटे पर वजन कराने के लिए चलने को कहा। आरोप है कि चालक ने हथौड़ा निकाल लिया और कांस्टेबल को कहा कि गाड़ी से उतर वरना मार दूंगा। यह कहते हुए चालक ने कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की की और धक्का देकर गिरा दिया।आरोप है कि इसी दौरान कुछ और लोग आ गए उन्होंने प्रवर्तन दल और एआरटीओ को फर्जी बताना शुरू कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का का आरोप था तुम लोग फर्जी हो और चेकिंग क्यों कर रहे हो। लोगों के तेवर देख कर एआरटीओ ने सीओ स्वार को मोबाइल के माध्यम से हालात से अवगत कराया। इस बीच एआरटीओ और चालक को लाठी-डंडे दिखा कर भयभीत किया और ट्रक भगा कर ले गए। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। उसने ट्रक भगा कर ले जाने वाली दिशा पर कांबिंग की तो कुछ दूर जाकर उसे डंपर खड़ा मिला लेकिन चालक फरार हो चुका था। पुलिस डंपर को अपने साथ ले आई। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन रंजीत सिंह ने मेहरबान व सुल्तान समेत 8-10 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देदी है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि डंपर जनपद शहजादनगर थाना क्षेत्र के डुंडई पोस्ट जुठिया निवासी फरहान अहमद के नाम रजिस्टर्ड है।