{"_id":"58f908f94f1c1bb24d4705d6","slug":"attack-of-wild-animal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले में चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खौद और अजीमनगर थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक किसान और मां-बेटी समेत तीन महिलाओं पर जंगली जानवार ने हमला कर दिया। जंगली जानवर ने दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों के पूरे शरीर पर जानवर द्वारा काटे जाने और नोंचने के घाव हैं। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खौद क्षेत्र के सींगनखेड़ा का मझारा निवासिनी राजवती गुरुवार दोपहर खेत पर काम करने गईं थी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी दौरान एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया और राजवती के हाथ, कंधे, जांघ और पैरों को बुरी तरह काट दिया। राजवती को बचाने के लिए पहुंची उसकी बेटियों कमलेश और प्रीति को भी जंगली सुअर ने घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर अजीमनगर थाना क्षेत्र के हशमतगंज नगला निवासी रमेश भी गुरुवार दोपहर खेत पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उन पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया और रमेश को बुरी तरह घायल कर दिया। रमेश पर सुअर का हमला इतना घातक था कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर सुअर को भगाया और 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन