फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aryavarth society distiribute to auto driver in rampur

रामपुर में ऑटो और टैक्सी चालकों को बांटा राशन

Mon, 21 Jun 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
aryavarth society distiribute to auto driver in rampur
आर्यवर्त एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाईटी पटबांगला मैदान में ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों को राशन क - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। आर्यवर्त एजूकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने सोमवार को कोरोना काल में प्रभावित हुए ऑटो और टैक्सी चालकों को राशन किट वितरित की। रामपुर के पाट बंगला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के चेयरमैन कौल सिंह नेगी ने ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों को संस्था की ओर से मदद की भेंट की। संस्था के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने कहा कि कोरोनाकाल की इन विकट परिस्थितियों में आम समाज को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विशेषकर वे लोग जो ऑटो, टैक्सी चलाकर या दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बीते डेढ़ माह से ऑटो चालक और टैक्सी चालकों को कोरोना कर्फ्यू के कारण रोजगार बंद था। इस कारण वे आर्थिक तंगी झेल रहे थे। इस दौरान सोसाइटी ने रामपुर के 130 ऑटो चालकों और 10 टैक्सी चालकों को राशन किटें वितरित की। इस मौके पर बुशहर ऑटो यूनियन सचिव मस्तराम, देवी चंद गौतम, जीआर टेगटा, सुशील शर्मा, पवन जोगटा, दीवान लक्टू, राकेश, अशोक कुमार, ओम बगई सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed