{"_id":"621a75af9ba46212276f7145","slug":"arti-became-champion-rampur-news-mbd4200502135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती ने जीती महिला डिग्री कालेज चैंपियनशिप, सुवालेहा बनीं रनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती ने जीती महिला डिग्री कालेज चैंपियनशिप, सुवालेहा बनीं रनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कालेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने खेलकूद को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया। साथ ही विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दो दिनों तक चली वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में खुशबू ने पहला, सायमा ने दूसरा और विजेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसीक्रम में 200 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, रूबी द्वितीय और खुशबू तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में विजेता पहले, संतोष दूसरे और आस्था सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा आयोजित त्रिकूद प्रतियोगिता में काजल प्रथम रही, जबकि पूजा और विजेता क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में खुशबू, रीना और रूबी की टीम प्रथम, तो पूनम, आस्था सक्सेना, सीमा यादव और सायमा शफीक की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में आरती पहले, पूजा दूसरे और विजेता तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि भाला फेंक में अमरीन ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा सुवालेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। हैमर थ्रो में सुवालेहा ने प्रथम, अमरीन ने द्वितीय तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रेक्षण में आरती प्रथम, सुवालेहा द्वितीय तथा रूही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में सुवालेहा प्रथम, अमरीन द्वितीय तथा सायमा तृतीय स्थान प्राप्त की। ऊंची कूद में आरती ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह से संपन्न हुए वार्षिक क्रीड़ा समारोह की चैंपियन आरती, उप चैंपियन सुवालेहा रहीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे श्रीगुरु तेगबहादुर साहेब राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर इंदूभूषण महापात्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर कहाकि खेल से अनुशासन पैदा होता है। स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल आवश्यक है, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक बीमारियों से निजात मिलती है, बोले स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। साथ ही इसमें रोजगार के भी अनगिनत अवसर हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नागेंद्र पाल ने कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। संचालन डॉ. रजिया परवीन ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।