फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ARM sent a letter from Moradabad to Lucknow due to non-arrival of buses at the bus stand.

Rampur News: बस अड्डे पर बसें न आने पर एआरएम ने मुरादाबाद से लखनऊ तक भेजी चिट्ठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
ARM sent a letter from Moradabad to Lucknow due to non-arrival of buses at the bus stand.
रामपुर। तेज धूप और तपिश के बीच सैकड़ों मुसाफिर बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। परिसर में टीन शेड होने के बावजूद वह लोग सीधे बस निकल जाने के डर से बाहर ही खड़े हो जाते हैं। इसको लेकर डीएम ने एआरएम को निर्देश दिए थे। जिसके बाद एआरएम रामपुर ने कई जिलों में चिट्ठी भेजकर डिपो की बसों को परिसर के अंदर तक लाने के लिए अपील की है। रामपुर रोडवेज डिपो के परिसर में एक विशाल टीन शेड है। जिसमें कई पंखे भी लगे हुए हैं। इसके साथ ही यहां पर सीटें भी पड़ी हुई हैं। जिन पर बैठकर मुसाफिर बसों का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन तपती धूप में उनको परिसर के बाहर खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

दरअसल, बाहर से जो भी बस आती हैं वे रोडवेज के बाहर या फिर आंबेडकर पार्क के पास खड़ी हो जाती हैं। इससे जाम तो लगता ही है साथ ही मुसाफिर भी काफी परेशान रहते हैं। लंबे समय से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने एक दिन पहले एआरएम दीपचंद्र जैन को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिसके बाद शनिवार को एआरएम रामपुर ने मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ के अलावा कई जिलों के एआरएम स्तर के अधिकारियों को चिट्ठी भेजी हैं, जिसमें वहां के चालकों और परिचालकों से रामपुर डिपो के परिसर के अंदर तक बसें लाने के निर्देश देने को कहा गया है। एआरएम दीपचंद्र जैन ने बताया कि चिट्ठी भेजी गई है। इसके बाद यदि कोई चालक-परिचालक बाहर खड़ा दिखता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed