{"_id":"683a14a4d265b4efa60caf30","slug":"application-to-summon-witnesses-again-rejected-rampur-news-c-282-1-rmp1004-146706-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गवाहों को दोबारा बुलाने का प्रार्थना पत्र खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गवाहों को दोबारा बुलाने का प्रार्थना पत्र खारिज
Sat, 31 May 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 31 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने सपा नेता के अधिवक्ता की ओर से गवाहों को रिकॉल करने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई दो जून को होगी।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन पर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट जैसे आरोप लगाए गए थे। इस मामले में कई और भी आरोपी बनाए गए थे। इस तरह के 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से गवाहों को रिकॉल करने के लिए पिछले दिनों तीन प्रार्थना पत्र दिए गए थे,जिस पर अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि कोर्ट ने शुक्रवार को सपा नेता के अधिवक्ता की ओर से दिए गए तीनों प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई दो जून को होगी।
आजम और अब्दुल्ला से जुड़े मामलों में सुनवाई टली
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां से जुड़े पैनकार्ड और पासपोर्ट मामले मे सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई दो जून को होगी। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट रखने के मुकदमे दर्ज कराए थे। पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। कोर्ट में इन दिनों मामले की सुनवाई चल रही है। इस मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी,लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। संवाद