फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Appeal for enhancement of sentence in two PAN card case on ruling position

Rampur News: दो पैन कार्ड मामले में सजा बढ़ाने की अपील पर रूलिंग दाखिल

Thu, 21 May 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Appeal for enhancement of sentence in two PAN card case on ruling position
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से रूलिंग दाखिल की गई। मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। 23 मई को कोर्ट इस अपील पर फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हाल ही में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन पक्ष की ओर से सजा बढ़ाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
विज्ञापन

अपील पर सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। सजा बढ़ाने से संबंधित अपील पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। मंगलवार को अभियोजन पक्ष की ओर से बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब दिया गया था। बुधवार को अभियोजन की ओर से मामले में रूलिंग दाखिल की गई। कोर्ट इस मामले में 23 मई को फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed