फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   anurag sharma murder case

शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक की हत्या में चार अज्ञात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
anurag sharma murder case
रामपुर। शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की हत्या में उनकी पत्नी सभासद शालिनी शर्मा की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अनुराग की पत्नी ने पुरानी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों को गठन कर दिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके मौत के बाद उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया था। स्थिति को तनावपूर्ण देख पुलिस ने बुधवार की रात की अनुराग शर्मा के शव के पोस्टमार्टम करा दिया था। गुरुवार की सुबह पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इसके बाद गुरुवार की शाम इस मामले में उनकी पत्नी शालिनी शर्मा की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनके पति बुधवार को ज्वालानगर से अपने साथी सुनील यादव और छत्रपाल यादव के साथ आगापुर सीओडी फार्म स्थित अपने घर की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से दो मोटर साइकिल पर चार व्यक्ति आए और पीछे बैठे दोनों व्यक्तियों ने अनुराग शर्मा को दो गोली मारी और भाग गए। घटना को छत्रपाल यादव और सुनील यादव ने देखा है और सामने आने पर हमलावरों को पहचान सकते हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पति शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक और हिन्दूवादी नेता थे। इस वजह कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे, हो सकता है कि पूर्व में चली आ रही रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed