फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Anticipatory bail of Azam and Abdullah rejected, Municipal Corporation machine found Johar Uni

Rampur: आजम खां और अब्दुल्ला की अग्रिम जमानत खारिज, जौहर विवि में नगर पालिका की सफाई मशीन हुई थी बरामद

Sun, 08 Oct 2023 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 08 Oct 2023 02:30 AM IST
सार

जौहर विवि में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में आजम खां और उनके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने इस मामले में दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। 

विज्ञापन
Rampur: Anticipatory bail of Azam and Abdullah rejected, Municipal Corporation machine found Johar Uni
रामपुर में कोर्ट से बाहर आते सपा नेता आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को झटका दिया है। शनिवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर में जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी। यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में दबाई गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी अनवार व सालिम को जमानत मिल चुकी है, जबकि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने अग्रिम जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। शनिवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना व एडीजीसी सीमा राणा ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया कि जौहर विश्वविद्यालय से स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मशीन बरामद हुई है। आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकार्ड है लिहाजा जमानत निरस्त की जाए।


आजम खां के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि पुलिस ने राजनैतिक दवाब में झूठा मुकदमा दर्ज किया है। पालिका की मशीन उनके कब्जे से बरामद नहीं हुई हैं और न ही पत्रावली में सुबूत मौजूद हैं। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने आजम खां और अब्दुल्ला की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed