फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   anti rabbij injection

एंटी रैबीज के बजाए महिला के लगा दिया टिटनेस का इंजेक्शन 

Tue, 24 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
anti rabbij injection
एंटी रैबीज के इंजेक्शन को लेकर हंगामा करते लोग। 

विज्ञापन

जिले में कुत्ता काटे के एंटीरैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने एंटीरैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने के नाम पर हाथ खड़े कर लिए हैं, आचार संहिता लगी हुई है, नया कांट्रेक्ट नहीं हो रहा है, ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल में रोज हंगामा हो रहा है, सोमवार को एक महिला इंजेक्शन लगाने के लिए गिड़गिड़ाती रही उसे कुत्ते ने काटा था, इमरजेंसी में उसको टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर टरका दिया गया, बाद में इस महिला ने लोगों से रुपये मांग कर मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। 
 
एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर पंद्रह-बीस दिनों से लोग परेशान हैं। प्रतिदिन दस-बारह मरीज कुत्ता या किसी अन्य जंगली जानवर के काटे हुए अस्पताल में आते हैं, लेकिन अस्पताल का स्टाफ अक्सर इंजेक्शन लगाने से मना कर देता है, सामान्य दिनों में भी एंटी रैबीज वैक्सीन अस्पताल में मिल पाना आसान नहीं है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही एक रौनक नाम की गरीब महिला पहुंची, उसे कुत्ते ने काटा था, इंजेक्शन नहीं मिला तो गिड़गिड़ाने पर उसको टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर टरका दिया, जब उससे कहा कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं है, तो गिड़गिड़ाती रही, बाद में उसने रोते हुए अस्पताल के बाहर लोगों से पैसा मांगकर मेडिकल स्टोर से एंटी रैबीज इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। इसी तरह और भी तमाम मरीज परेशान भटकते रहे।
विज्ञापन


ओसी गांव के चांद को दस दिन पहले कुत्ता ने काटा था यह परेशान थे, इन्हें भी टरका दिया गया। अजयपुर गांव के दिनेश अपनी रिश्तेदार को कुत्ता काटने पर लेकर आए थे। जब लोग सीएमएस और सीएमओ से मिले तो उन्होंने एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए, कहा कि जब तक इंजेक्शन की सप्लाई नहीं मिलेगी, दिक्कत रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed