फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anshika and Pallavi dominate the race

Rampur News: दौड़ में छाईं अंशिका व पल्लवी

Tue, 19 Nov 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Anshika and Pallavi dominate the race
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नगर स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महात्मा गांधी स्टेडियम राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर हुई प्रतियोगिता में 50 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में प्राथमिक विद्यालय अलीगंज बेनजीर की अंशिका व पल्लवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर व 100 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अलीगंज बेनजीर का प्रिंस व गौरव, 200 मीटर दाैड़ में कंपोजिट विद्यालय पब्लिक का बसी, लंबी कूद प्राथमिक विद्यालय अलीगंज बेनजीर का गौरव, खोखो में प्राथमिक विद्यालय अलीगंज बेनजीर, कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय अलीगंज बेनजीर प्रथम रहे।
विज्ञापन

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका स्तर पर 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय की अंशु, 400 मीटर में उच्च प्राथमिक किशनपुर अटरिया की मुवस्सारा, 600 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर के दीपांश, लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय बगी राखी, ऊंची कूद में माॅडल मांटेसरी स्कूल की महक, गोला फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय बगीचा एमना की संतोष व चक्का फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय बगी की राखी विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र सुनील कुमार सक्सैना ने सयुंक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्प माला अर्पित कर किया। अध्यक्षता नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी ने की।

राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि आज के समय बेसिक शिक्षा में प्रतिभा की कमी नहीं है। विद्यालय का वातावरण व बच्चों में खेलों के प्रति रूचि निरंतर बढ़ रही है। प्रतियोगिता में एआरपी मोहित कुमार सक्सैना, सत्यपाल सिंह, रूचि सक्सेना, अनिल शर्मा, नोडल अखिल शर्मा, अरविंद कुमार कश्यप, रूही हसीब, दानिश हसन, राशिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed