फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Another testimony completed in Yatimkhana Basti case

Rampur News: यतीमखाना बस्ती मामले में एक और गवाही पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Another testimony completed in Yatimkhana Basti case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में एक और गवाह की गवाही पूरी हो गई जबकि एक गवाह डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई नही हुई। वहीं सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ दर्ज पासपोर्ट व पैनकार्ड मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ यतीमखाना बस्ती को कब्जाने के मामले की सुनवाई इन दिनों एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। शहर कोतवाली में दर्ज इस मामले में सपा नेता पर लूटपाट, मारपीट व धमकाने का आरोप है। कोर्ट में मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से इंतजार अली को गवाह के तौर पर पेश किया गया, जहां उसकी गवाही हुई। एडीजीसी सीमा राणा ने उनसे बहस की और फिर जिरह की। इंतजार अली से गवाही पूरी हो गई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से एक और गवाह पेश किया गया, लेकिन उसे बाद में डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई एक अगस्त को होगी। वहीं दूसरी ओर डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में तीन अगस्त को सुनवाई होगी। इसी तरह सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज पैैनकार्ड व पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई नहीं हुई। यहां मंगलवार को सुनवाई होनी थी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में बहस शुरू
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र एक गांव में मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद अब इस मामले में बहस शुरू हो गई है। मंगलवार को इस मामले में बहस शुरू हो गई। यह बहस बुधवार को भी जारी रहेगी। बुधवार को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed