फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Two accused arrested rape case makeup artist, seven including District Panchayat member absconding

Rampur : मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जिला पंचायत सदस्य समेत सात फरार

Mon, 01 Apr 2024 08:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 08:21 AM IST
सार

मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अन्य सात आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Rampur: Two accused arrested rape case makeup artist, seven including District Panchayat member absconding
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई की एक मेकअप आर्टिस्ट को बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने और मारपीट के मामले में नामजद एक और आरोपी चमरौवा निवासी इरफान हाजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अब तक दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू समेत सात आरोपी फरार हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती है।
विज्ञापन


उसने पिछले दिनों दिल्ली जीआरपी में एक मुकदमा दर्ज कराया था। घटना स्थल रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र का होने की वजह से इस मुकदमे को शहजादनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया था। दर्ज मुकदमे युवती ने कहा था कि उसकी जमीन शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर उसके ही रिश्तेदारों की नजर है। उसके पिता का 2012 में निधन हो चुका है। उसकी जुड़वा बहन मां के साथ गांव में ही रिश्तेदारों के पास रहती है। पीड़िता के अनुसार उसके नाना की गांव में 350 बीघा जमीन है, जिस पर उसके रिश्तेदारों की नजर है।

युवती का कहना है कि 13 मार्च को उसके रिश्तेदार ने उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में डालकर गांव ले गए, जहां उसको बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिन तक बंधक बनाकर उसे ट्रेन में बैठा दिया।

यह ट्रेन दिल्ली पहुंची तो उसने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। शहजादनगर थानाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इस मामले में चमरौवा निवासी इकरार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।


इस मुकदमे जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन उर्फ चिंटू सहित कुल नौ आरोपियों को नामजद किया गया है, जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed