फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   anogration of vidio confrencing

अब वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी मुकदमों की सुनवाई

Sun, 22 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
anogration of vidio confrencing
अब जिला कारागार में बंद बंदियों के मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति बी.अमित स्थेलकर ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अफसरों के संग जेलर से सीधे बातचीत भी की।
विज्ञापन



जिला कारागर में बंद बंदियों के मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे करने की योजना अब शुरू कर दी गई है। हालांकि यह योजना पहले भी शुरू की जा चुकी है, लेकिन तब इसे सक्रिय रूप से शुरू नहीं किया जा सका था। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति बी.अमित स्थेलकर ने रामपुर पहुंचकर वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का उद्घ्ााटन किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने वीसी के जरिए सीधे जेलर से बातचीत की। साथ ही न्यायिक अधिकारी अरविंद वर्मा ने अफसरों की मौजूदगी में कय्यूम, खलील, राजू कुरैशी समेत बीस कैदियों का रिमांड कराया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने इसके बाद जजेज कालोनी व निर्माधीन अदालतों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में उन्होंने न्यायिक अफसरों के साथ जिला जज के कक्ष में मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वकीलो की समस्या भी सुनी। इस मौके पर जिला जज सरोज यादव, न्यायिक अधिकारी प्रशांत मित्तल, मनीष कुमार, राम स्वरूप सरोज, रामकेश सिंह, राम विलास सिंह, सुभाष यादव डीएम व एसपी साधना गोस्वामी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed