फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ann mahotasave

सरकार की हर योजना का पात्रों को मिल रहा लाभ : ख्यालीराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ann mahotasave
फोटो
विज्ञापन

सरकार की हर योजना का पात्रों को मिल रहा लाभ : ख्यालीराम
जिले में 948 राशन की दुकानों पर आयोजित हुआ अन्न महोत्सव
राशन कार्ड धारकों को बांटा गया राशन, लाभार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जिले में 948 राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। अन्न महोत्सव के दौरान लाभार्थियों को शासन द्वारा भेजे गए बैगों में पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के अनुसार अनाज का वितरण किया गया। साथ ही सरकार की अब तक की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फोल्डर भी लाभार्थियों को प्रदान किए गए।
जिलास्तर पर रामपुर शहर स्थित रामकिशन की राशन की दुकान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हर गरीब और जरूरतमंद परिवार की जरूरतों का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृृत्व में अनेक योजनाएं संचालित की गईं हैं, जिनके माध्यम से गरीबों को कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। अन्न योजना के अन्तर्गत दीपावली तक नि:शुल्क राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जिलाधिकारी के नेतृृत्व में जनपद में हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने कहा है कि भूख का दर्द बहुत बड़ा होता है और अन्न का दान बहुत बड़ा दान है। जनपद के 1756338 लाभार्थियों को अन्न योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए तथा प्रत्येक पात्र को लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष, नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को राशन वितरित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को वितरित किया राशन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के लोहा पट्टी भोलानाथ गांव में अन्न महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने लाभार्थियों को अन्न वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, सीओ ओंकार नाथ शर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार सोनी, नायब तहसीलदार अर्चि गुप्ता आदि रहे। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के धनेली पूर्वी गांव में अन्न महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार ने लाभार्थियों को अन्न वितरण किया। कार्यक्रम में बीडीओ सुभाष कुमार, मनोज पांडेय, आशीष गंगवार आदि रहे। धनेली उत्तरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार ने भी अन्न वितरण किया। संवाद
पालिकाध्यक्ष ने किया राशन वितरण
टांडा। नगर में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां ने फीता काट कर लिया। इस दौरान नगर के विभिन्न राशन विक्रेताओं के यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पहुंचकर अन्न महोत्सव मनाया और लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन का वितरण किया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला भब्बलपुरो में एसडीओ राजदीप सिंह ने राशन वितरण किया। संवाद
राशन कार्ड धारकों ने सुना पीएम व सीएम का संबोधन
दढ़ियाल। ग्राम मुवाना स्थित राशन की दुकान पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लाभार्थियों को राशन का वितरण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों के अलावा अन्य लोगों ने भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। यहां नोडल अधिकारी महिपाल सिंह, भाजपा नेता दिनेश चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा नगर की विभिन्न दुकानों पर भी राशन का वितरण किया गया। संवाद
अन्न महोत्सव पर बांटा नि:शुल्क राशन
स्वार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न महोत्सव आयोजित किया गया। राशन विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को फूल मालाओं से सजाकर रखा। समस्त दुकानों पर भाजपा नेताओं की तैनाती रही। भाजपा जिलामंत्री महेंद्र सैनी ने नगर समेत खरदिया, सोनकपुर, इमरतपुर, समोदिया आदि गांवों में राशन से भरे बैगों का वितरण लाभार्थियों को किया। इस दौरान प्रभांत शर्मा, जगदीश गुप्ता, गजेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल गुप्ता आदि रहे। इसके अलावा नगर की अन्य दुकानों पर भी राशन का वितरण किया गया। संवाद

भाजपाइयों ने लाभार्थियों को वितरित किया राशन
पटवाई/शाहबाद। क्षेत्र के सभी राशन वितरण केंद्रों पर गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया। नगर के मोहल्ला मस्जिद काजी में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता ने लोगों को राशन का वितरण किया। इससे पूर्व लाभार्थियों ने राशन वितरण केंद्रों पर सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना। इसके अलावा पटवाई के ढोलसर गांव में ग्राम प्रधान मोहम्मद आजाद ने लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed