फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Angry BKU workers demonstrated due to power cut

बिजली कटौती से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Angry BKU workers demonstrated due to power cut
शाहबाद। मंगलवार को विद्युत संबंधी मांगों को लेकर विद्युत परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर किया। मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के बीच एसडीओ ने पहुंचकर आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू असली संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर में पहुंचकर प्रांगण में धरना देने बैठ गए। पिछले दिनों शाहबाद निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई थी। बैठक में शाहबाद क्षेत्र की चरमराई विद्युत आपूर्ति समेत विद्युत संबंधी कई मुद्दे उठे थे और मांगे की गई थीं। लेकिन, मांगे पूरी नहीं होने से क्षुब्ध तमाम संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कहा कि शाहबाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है। इसके अलावा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। खराब ट्रांसफार्मर एक-एक माह तक भी नहीं बदले जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मर ओवरलोड भी हैं। इस दौरान एलान किया कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। एसडीओ किसानों के बीच पहुंच गए। एसडीओ ने किसानों के समाधान का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने का अनुरोध भी किया। किसानों ने कहा कि यदि विभाग का यही रवैया रहा, तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। एसडीओ द्वारा ठोस आश्वासन देने के बाद राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह ने धरना समाप्ति की घोषणा की। प्रदर्शन में प्रेमपाल यादव, महेंद्र सिंह यादव, रामनाथ मौर्य, अनिल कुमार बबलू, राजवीर सिंह, शेर सिंह मौर्य, हरी राज सिंह, सतेंद्र यादव, रामवीर सिंह, छेदा लाल मौर्या, आराम सिंह, भूरा खान समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed