फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anganwadi worker booked for fraudulently grabbing job

Rampur News: फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:56 AM IST
सार

मिलक खानम क्षेत्र के मुस्तफाबाद खुर्द गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Anganwadi worker booked for fraudulently grabbing job

विस्तार

मिलक खानम। क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद खुर्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर फर्जी दस्तावेज से नौकरी हासिल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मिलकखानम थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद खुर्द गांव निवासी विमला ने जिलाधिकारी रामपुर को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें कहा गया है कि 1 अप्रैल 2024 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया था। वरीयता सूची में उसका नाम था लेकिन जब अंतिम मेरिट सूची जारी हुई तो नाम हटा दिया गया। जानकारी करने पर उसे पता चला कि गांव की ही सुमन पत्नी प्रमोद का नाम शामिल कर दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार सुमन ने धोखाधड़ी करते हुए अलग-अलग जन्मतिथियों पर दो बार हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2013 में कानपुर से हाईस्कूल पास करने वाली सुमन की जन्मतिथि 12 मई 1995 दर्ज है, वहीं वर्ष 2017 में रामपुर से उत्तीर्ण की गई परीक्षा की मार्कशीट में जन्मतिथि 12 मई 2001 दर्शाई गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी की जांच में सुमन ने दूसरा प्रमाणपत्र अपना न होने का दावा किया था। लेकिन भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ से मिली जानकारी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि सुमन वर्ष 2013 की वास्तविक छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना मिलकखानम पुलिस ने सुमन के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिलक खानम थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed