Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   An infant child, thrown from his mother's lap and falling onto the road, was crushed by a tractor-trolley, resulting in his death.

Rampur News: मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिरे मासूम को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला, मौत

Wed, 10 Dec 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
An infant child, thrown from his mother's lap and falling onto the road, was crushed by a tractor-trolley, resulting in his death.

विज्ञापन
टांडा। टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद मां की गोद से छिटककर दो साल का बालक बबलू सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बालक को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा तब हुआ जब दंपती अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे।
ग्राम लोदीपुर नायक निवासी जुबैर अपनी बहन व दो साल के भांजे बबलू को दवा दिलाने आए थे। दवा दिला कर जब वह वापस लौट रहे थे तो रास्ते में नगर से सटे ग्राम मोहनपुरा स्थित एक होटल पर परिवार ने खाना खाया। भोजन करने के बाद जब दंपती बाइक से आगे बढ़े, तभी एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान मासूम दिलशाद का दो साल का बेटा बबलू अपनी मां की गोद से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। दुर्भाग्यवश, पीछे से आ रही एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में वह आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तत्काल घायल बच्चे को पास के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मासूम को इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि दिलशाद के तीन बच्चे हैं, जिनमें बबलू के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ घर पर जुट गई।

उधर, टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और मार्ग पर प्रभावी नियंत्रण न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगो ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed