{"_id":"68f28c391c3b7f0b59003886","slug":"an-elderly-man-died-and-six-were-injured-in-a-collision-between-a-tanker-and-an-auto-rampur-news-c-282-1-rmp1016-156015-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टैंकर और ऑटो की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टैंकर और ऑटो की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत, छह घायल
विज्ञापन
शाहबाद। रामगंगा पुल के नजदीक ऑटो और टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान ऑटो पलटकर 20 फीट गहरी खंती में जा गिरा। इस हादसे में शाहबाद के जयतोली गांव निवासी धर्मदास (60) की मौत हो गई। जबकि हादसे के दौरान करीब छह लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सात सवारियों से भरा हुआ एक ऑटो शाहबाद से रामपुर जा रहा था। शाहबाद-रामपुर रोड रामगंगा पुल से निकलते ही मिलक कोतवाली क्षेत्र में सामने से आ रहे एक टैंकर से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो कई पलटे खाता हुआ 20 फीट गहरी खंती में जा गिरा। हादसे के दौरान सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शाहबाद सीएचसी लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने धर्मदास को मृत घोषित कर दिया।
बड़ागांव निवासी आलम और भूरा, मढ़ैया तुलसी गांव निवासी रमेश और केदार सिंह घायल हो गए। जबकि दो अन्य लोगों के हल्की चोटें आईं। घायलों में आलम की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद शाहबाद कोतवाल संजय सिंह मौके पर पहुंचे। शाहबाद पुलिस ने ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के होने के कारण मिलक पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद परिवार के लोग सीएचसी में बिलखते हुए पहुंचे। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता का पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चार साल पहले दो भाइयों की गई जान और अब पिता की मौत से टूटा परिवार
शाहबाद के जयतोली गांव के रहने जयवीर ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनके दो भाइयों की मौत हो गई थी, और अब पिता की मौत से परिवार टूट गया है। आठ साल पहले शाहबाद के लक्खी बाग में रनवीर की दुर्घटना में मौत हो गई थी। वही, रनवीर की मौत के तीसरे दिन छोटा दूसरा भाई हरज्ञान खेत में काम करते समय हैरो से कट गया था और उनकी मौत हो गई थी। दीपावली की नजदीक पिता की मौत हो जाने के कारण परिवार टूट गया है। अब परिवार तीनों मौत को सोच-सोच कर रो रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डेढ़ महीने में दो एक्सीडेंट से जूझ रहे आलम
शाहबाद-रामपुर रोड पर ऑटो और टैंकर की टक्कर के बाद आलम के भी गंभीर चोटें आई है। आलम ने बताया कि वह मूल निवासी बड़ागांव के है, और लंबे समय से उत्तराखंड के देहरादून में रह रहे है। करीब एक माह पहले आलम को देहरादून में एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। उस हादसे में आलम की टांग टूट गई थी और अब इस हादसे में भी गंभीर चोटें आई है। एक माह में दो हादसों में आई चोटें के कारण आलम तकलीफ में है। उन्होंने बताया कि वह अपने गांव के रहने वाले भूरा को दवा दिलाने रामपुर जा रहे थे। संवाद