फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   An 11th-grade student has gone missing from Majhola.

Rampur News: मझोला से 11वीं की छात्रा लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
An 11th-grade student has gone missing from Majhola.
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र से 11वीं की छात्रा लापता हो गई। उसकी मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसका सहयोग करने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने ही मिलकर उसकी बेटी को गायब किया है। अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब 16 साल पहले बेटी को उसकी बहन ने गोद ले लिया था। मझोला क्षेत्र में बहन के घर बेटी रहती थी। बहन के कोई बच्चा नहीं है। एक फरवरी से बेटी लापता है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला लक्ष्मण उसे अपने साथ ले गया है। छोटी नाम की महिला ने लक्ष्मण का सहयोग किया है। मां का कहना है कि यह लोग उसकी बेटी के साथ कोई घटना कर सकते हैं। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed