फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   amritpan of sikh community

अमृतपान किए बगैर कोई नहीं बन सकता गुरु का सच्चा सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
amritpan of sikh community
रामपुर। गुरु गोविंद सिंह महाराज केे प्रकाशोत्सव पर हुए अमृत संचार कार्यक्रम में 25 सिखों ने अमृतपान किया। अमृतपान करने वाले सभी लोगों को कृपाण आदि भेंट कर गुुरु की शिक्षा-दीक्षा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में अमृत संचार महोत्सव मनाया गया। अमृतपान करने वाले सिख गुरुद्वारे में एकत्र हए। उत्तर प्रदेश सिख मिशन की हापुड़ शाखा से आए भाई बृजपाल सिंह की अगुवाई में पंज प्यारों ने अमृतपान कराया। भाई बृजपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक सिख के लिए अमृतपान करना जरूरी है। अमृतपान किए बगैर कोई भी गुरु का सच्चा सिपाही नहीं बन सकता। उन्होंने अमृत छकने वाले सभी लोगों से गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा, इंद्रजीत सिंह, अमरीक सिंह ताशका वाले, जगमोहन सिंह निर्वाणा, मंजीत सिंह, प्रीतम सिंह, अमरजीत सिंह, राजवंत सिंह, जगजीत सिंह, निरवैर सिंह, करमजीत सिंह, अमरदीप सिंह, भाई सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। आठ जनवरी को सुबह शास्त्रीनगर गुरुद्वारे और रात को खालसा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा कलगीधर में दरबार सजाकर सबद कीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed