फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Amid the NIA investigation, the families of Faizan and Mukeem are preparing to travel to Ahmedabad.

Rampur News: एनआईए जांच के बीच अहमदाबाद जाने की तैयारी में फैजान और मुकीम के परिजन

Tue, 19 May 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Amid the NIA investigation, the families of Faizan and Mukeem are preparing to travel to Ahmedabad.
स्वार। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सूरत की जेल में बंद युवक के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नोटिस के बाद नरपत नगर निवासी फैजान शेख के पिता शकील अहमद और उसके कथित मित्र मुकीम एक जून को अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर दोनों परिवारों के सामने आने-जाने और वहां ठहरने के खर्च की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एनआईए की टीम नरपत नगर पहुंची थी। टीम ने सूरत जेल में बंद फैजान शेख के घर के साथ उसके कथित मित्र बताए जा रहे मुकीम के घर पर भी कई घंटे तक पूछताछ और जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने परिवार की आर्थिक स्थिति, आय के स्रोत और बैंक खातों की जानकारी जुटाई। साथ ही मोबाइल फोन की भी जांच की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन टीम फैजान शेख के पिता का एक मोबाइल अपने साथ ले गई। परिजनों के अनुसार फैजान शेख के पिता शकील अहमद समारोहों में खाना बनाने का काम करते हैं, जबकि मुकीम के पिता मुन्ना ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में अहमदाबाद जाने के खर्च को लेकर दोनों परिवार चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी में गुजरात एसआईटी ने फैजान शेख को मोबाइल पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सूरत जेल भेज दिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसियां उसे नरपत नगर लाकर पूछताछ भी कर चुकी हैं। रविवार को हुई ताजा कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed