फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Amid drizzle, there was a crowd of candidates at the roadways and railway station.

Rampur News: बूंदाबांदी के बीच रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर रही अभ्यर्थियों की भीड़

Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Amid drizzle, there was a crowd of candidates at the roadways and railway station.
रामपुर। दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। बूंदाबांदी के बीच अभ्यर्थी सेंटरों पर पहुंचते रहे और परीक्षा के बाद देर शाम तक बसों और ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

दो दिन चली दरोगा भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को सफर के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज और रेलवे की सीमित सुविधाओं के बीच ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। दूसरे दिन सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था और वे ई-रिक्शा के जरिए सेंटरों के लिए रवाना होते रहे।
विज्ञापन

ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखी गई। नियमित यात्रियों और परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से सीटों के लिए मारामारी की स्थिति रही। बिगड़ते मौसम के बीच यात्री और अभ्यर्थी टिनशेड के नीचे खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेन आने पर सीट पाने के लिए गेट पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो में भी बूंदाबांदी के बीच अभ्यर्थी बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। दिनभर परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही और देर शाम तक वापसी के लिए भीड़ लगी रही।


वर्जन:
दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन रही। इस दौरान स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई थी, जिससे परीक्षार्थियों को रवाना किया गया था। परीक्षा अब संपन्न हो चुकी है। -मो. आजम, स्टेशन अधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed