{"_id":"69e143be9e05ef055b0c0db1","slug":"ambulance-runs-out-of-oxygen-and-diesel-young-man-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1027-168858-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन-डीजल, युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन-डीजल, युवक ने तोड़ा दम
Fri, 17 Apr 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
धमोरा/रामपुर। एंबुलेंस में ऑक्सीजन और डीजल खत्म होने की वजह से मरीज की सांसें थम जाएं तो व्यवस्था पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। बुधवार देर रात हादसे में घायल गांव अहमदनगर जिबाई निवासी कुलदीप सिंह (40) को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से मुरादाबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे कुलदीप की हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में डीजल खत्म होने पर एंबुलेंस रुक गई। कुछ ही देर में कुलदीप ने दम तोड़ दिया।
गांव अहमदनगर जिबाई गांव निवासी कुलदीप सिंह बुधवार की देर रात बाइक से घर आते समय पुरेना गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से ऑक्सीजन की सपोर्ट पर मुरादाबाद के लिए लेकर जा रहे थे।
परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने पर कुलदीप की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने चालक से तेज रफ्तार से चलने के लिए कहा तो कुछ दूर चलकर डीजल खत्म हो गया और एंबलेंस रुक गई। ऑक्सीजन न मिलने पर कुछ ही देर में कुलदीप की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
निजी एंबुलेंसों की जांच के आदेश
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिले में निजी एंबुलेंस सेवाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जनपद में दौड़ रहीं सभी निजी एंबुलेंस की जांच के आदेश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लापरवाही ने ली जान, सिस्टम पर उठे सवाल
रामपुर। घायल को समय पर बेहतर इलाज दिलाने के बजाय निजी एंबुलेंस चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। ऑक्सीजन और ईंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं का खत्म होना व्यवस्था की बड़ी चूक है। घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और निजी एंबुलेंस संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब विभाग सख्ती की बात कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि पहले ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था क्यों नहीं की गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मरीज को उपचार के लिए लेकर जाते समय ऑक्सीजन और ईंधन खत्म होना गंभीर लापरवाही है। जनपद में संचालित सभी निजी एंबुलेंसों की जांच कराई जाएगी। अवैध संचालन या कमी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कितनी निजी एंबुलेंस चल रही हैं, इसके लिए एआरटीओ को पत्र भेजकर एंबुलेंसाें की डिटेल मांगी गई है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ